whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173577 readers visited
Loading...

Advertisement

विक्षिप्त युवक ने चबूतरे पर स्थापित शिवलिंग को हल से मारकर तोड़ा

location_on कांडी access_time 07-Sep-24, 09:34 PM visibility 715
Share



विक्षिप्त युवक ने चबूतरे पर स्थापित शिवलिंग को हल से मारकर तोड़ा
टूटा पड़ा शिवलिंग


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : प्रखण्ड के शिवपुर पंचायत अंतर्गत मंडरा गांव में एक विक्षिप्त युवक के द्वारा वर्षो से चबूतरे पर स्थापित शिवलिंग को हल से मारकर तोड़ दिए जाने का एक मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात्रि की है। बिजली नहीं होने के कारण किसी ने भी शिवलिंग को तोड़ते हुए नहीं देखा। घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी ने थाना प्रभारी को इस घटना की सूचना देकर घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम लगभग 10 बजे घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। घटना स्थल से वापस जाते समय एक संदिग्ध युवक जो गंजी व पैंट पहने हुए था पुलिस पूछताछ के लिए थाना ले आई।
Advertisement
पूछताछ के क्रम में उसने अपना घर मंडरा और अपना नाम रोहित पाण्डेय बताया और शिवलिंग तोड़े जाने की बात को स्वीकार किया। एसडीपीओ नीरज कुमार व पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने भी दोपहर में घटना स्थल का दौरा कर निरीक्षण किया और थाना पहुंच कर उक्त युवक से पूछताछ किया। सुबह में घटना की सूचना पाकर मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी लिया। पूछताछ के लिए उक्त युवक के परिजन एवं कुछ ग्रामीण भी थाना पहुंचे थे। सभी से वरीय पुलिस पदाधिकारी ने पूछताछ की। परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस को लिखकर दिया कि उक्त युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है इसका इलाज रांची से चल रहा है। वह घटना से पूर्व घर में भी लोगों के साथ मारपीट कर घर से निकला था।
Advertisement
उसी दौरान उसने शिवलिंग तोड़ने के घटना को अंजाम दिया है। परिजनों व ग्रामीणों के लिखित रूप से जिम्मानामा देने पर पुलिस ने उक्त युवक को घर जाने की इजाजत दे दी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play