whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173190 readers visited
Loading...

Advertisement

बसपा प्रत्याशी पंकज चौबे पर जानलेवा हमला, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

location_on भवनाथपुर access_time 07-Sep-24, 05:52 PM visibility 701
Share



बसपा प्रत्याशी पंकज चौबे पर जानलेवा हमला, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
प्राथमिक उपचार कराते पंकज चौबे एवं स्कोर्पियो जिसमें वह सवार थे


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर में बीती रात बसपा के संभावित विधायक प्रत्याशी पंकज चौबे पर जानलेवा हमला होने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पंकज चौबे ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे उनके विपक्षी लोगों का हाथ हो सकता है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसपा नेता पंकज चौबे का पक्ष: पंकज चौबे ने अपने आवेदन में बताया कि शुक्रवार की रात वह खाला खुटिया से चुनावी दौरा कर वापस भवनाथपुर आ रहे थे। साथ चलने वाले कुछ वाहन पीछे रह गए थे, जिनका इंतजार वह मइलवा कड़िया धाम के पास कर रहे थे। रात के करीब 8 बजे एक तेज गति से आती स्विफ्ट डिजायर (नंबर JHOIFN-7180) ने उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की, परंतु वह बाल-बाल बच गए।
Advertisement
वाहन में सवार सिंघीताली निवासी राहुल बैठा, प्रवीण चंद्रवंशी और दो अन्य अज्ञात युवक थे, जिन्होंने गाड़ी की खिड़की से पिस्टल दिखाकर धमकी दी और गाली-गलौज की। गाड़ी ने उनके स्कॉर्पियो (नंबर JHOIFM-0014) को टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन पीछा करने पर कर्पूरी चौक पर गाड़ी को छोड़कर आरोपी भाग गए। पुलिस को सूचित करने के बाद गाड़ी को कब्जे में लिया गया। पंकज चौबे ने आगे बताया कि थाने में जब वह आवेदन लिख रहे थे, तभी मयकू बैठा आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में पंकज चौबे और उनके पिता सुशील चौबे को गंभीर चोटें आईं। मयकू बैठा का पक्ष: दूसरे पक्ष के मयकू बैठा ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनके नाती राहुल कुमार और उसके साथी प्रवीण चंद्रवंशी अपने निजी वाहन से भवनाथपुर आ रहे थे।
Advertisement
पंकज चौबे और उनके पिता सुशील चौबे ने बीच जंगल में उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। अनहोनी की आशंका में राहुल ने तेज गति से गाड़ी दौड़ाई और कर्पूरी चौक पहुंचा। वहां पंकज चौबे और उनके पिता ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और बुरी तरह से मारपीट की। इसके बाद, जब मयकू बैठा थाना पहुंचे, तो पंकज चौबे ने पुलिस कर्मियों के सामने ही उन्हें मुक्के से मारकर सिर फोड़ दिया। पुलिस कार्रवाई : थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुए हैं और प्राथमिकियां दर्ज कर ली गई हैं। जांच के दौरान स्विफ्ट डिजायर से देशी कट्टा और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। मामले की जांच जारी है। बताते चलें कि पंकज चौबे ने पहले भी राहुल बैठा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, ऐसा उनका आरोप है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play