whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28175174 readers visited
Loading...

Advertisement

वज्रपात से कांग्रेस नेता प्रयाग राउत की माता कमला देवी की मौत, गांव में शोक की लहर

location_on भवनाथपुर access_time 07-Sep-24, 10:48 AM visibility 713
Share



वज्रपात से कांग्रेस नेता प्रयाग राउत की माता कमला देवी की मौत, गांव में शोक की लहर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर पहुंचे परिजन


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका गांव निवासी सह कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रयाग राउत की माता, कमला देवी की शनिवार अहले सुबह वज्रपात की चपेट में आकर दुखद मृत्यु हो गई। घटना के समय कमला देवी अपने घर के दरवाजे के पास खड़ी थीं, जब तेज बारिश और गर्जना के बीच अचानक हुए वज्रपात ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। तत्काल उन्हें इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना के एएसआई उदय शर्मा पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया।
Advertisement
कमला देवी की मृत्यु की खबर सुनकर गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में परिवार को सांत्वना देने पहुंचे लोगों में मुखिया बेबी देवी, बुचूल राम, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी, भाजपा नेता रवि पाल, जेएलकेएस के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता, पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष सह झामुमो नेता ब्रजेश सिंह, और प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव प्रमुख थे। सभी ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की और परिजनों को ढांढस बंधाया। कमला देवी की आकस्मिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की स्थिति है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play