गढ़वा : गुरुवार को संघतमोहल्ला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्री दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर जय भवानी संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के संरक्षक अनिल सोनी ने की, जबकि संचालन उमेश कश्यप द्वारा किया गया। बैठक में पूर्व के लेखा-जोखा पर चर्चा की गई और कोषाध्यक्ष टोनी सोनी ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।
वर्ष 2024 में दुर्गा पूजा को धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में नए सत्र के पदाधिकारियों के चयन का निर्णय भी हुआ। सर्वसम्मति से चंदन मालाकार को संघ का अध्यक्ष, अमन कश्यप को सचिव और अतुल कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
उपाध्यक्ष के रूप में मयंक सोनी, बंटी कांशयकार, आकाश सोनी, अनिवेश सोनी, प्रिंस कांशयकार, कुशल केसरी को नियुक्त किया गया।
Advertisement
मंत्री के रूप में प्रिंस कश्यप, यकृत सोनी, राजन सोनी, किशु राज, हनी मालाकार, हर्ष सोनी और अर्णव आनंद को मनोनीत किया गया। संगठन मंत्री क्रिस केसरी, मीडिया प्रभारी शुभम गुप्ता, अमोल सोनी, पूजा व्यवस्था प्रमुख यीशु हलवाई, कार्यालय मंत्री आर्यन कुमार और सूचना प्रभारी मोहित मोदनवाल को चुना गया।
संरक्षक अनिल सोनी और उमेश कश्यप ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और पूरी निष्ठा के साथ दुर्गा पूजा को धूमधाम से मनाने का आग्रह किया। बैठक में संघ के अन्य सदस्यों के साथ मुरली श्याम सोनी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।