whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173173 readers visited
Loading...

Advertisement

परसवार शिविर में 431आवेदन, 84 का ऑनस्पॉट समाधान

location_on बड़गड़ access_time 06-Sep-24, 09:27 PM visibility 675
Share



परसवार शिविर में 431आवेदन, 84 का ऑनस्पॉट समाधान
शिविर में उपस्थित लोग


बड़गड़ check_circle
संवाददाता



बड़गड़ : प्रखंड अंतर्गत परसवार पंचायत के जमा दो उच्च विद्यालय के मैदान में शुक्रवार को 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आम जनता को ऑन द स्पॉट विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया और उनकी समस्याओं को भी सुना गया। शिविर में राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन जमा किए। मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में 48, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में 05, मुख्यमंत्री पशुधन योजना में 183, किसान क्रेडिट कार्ड योजना में 07, सर्वजन पेंशन योजना में 19, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में 02, हर राशन कार्ड योजना में 57, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र के 04, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के 03, राजस्व एवं अन्य योजनाओं में 07, मनरेगा जॉब कार्ड के 17, स्वास्थ्य ओपीडी के 91, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के 28, कल्याण विभाग की पशुधन योजना के 04, और बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 03 आवेदन प्राप्त हुए।
Advertisement
कुल 431 आवेदन दर्ज हुए, जिनमें से 84 का मौके पर ही निष्पादन किया गया जबकि 347 आवेदन लंबित रहे। शिविर में ऑन द स्पॉट परिसंपत्ति वितरण के साथ-साथ सरकारी लाभ भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर छात्रों को साइकिलें भी वितरित की गईं। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पासवान समेत अन्य सरकारी कर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा, जिप सदस्य रुपांजली जायसवाल, परसवार मुखिया जंगलपति लकड़ा, बीस सूत्री अध्यक्ष विश्राम बाखला, बीस सूत्री उपाध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल, प्रधान सहायक उपेंद्र कुमार, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी आरियल कच्छप, बीपीएम इंदु विश्वकर्मा, सतेंद्र यादव समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play