- बाबा खोंहरनाथ मंदिर ट्रस्ट के दोनों पक्षों की बात को रखेंगे बोर्ड के अध्यक्ष व पदाधिकारियों के समक्ष
- एक पक्ष ने पूर्व में गठित ट्रस्ट का निबंधन रद करने के लिए धार्मिक न्यास के पास दिया है आवेदन
गढ़वा : झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य संजीव तिवारी शुक्रवार को गढ़वा पहुंचे। उन्होंने गढ़वा प्रखंड के गिजना गांव स्थित बाबा खोंहरनाथ मंदिर परिसर में पूर्व व वर्तमान ट्रस्ट के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान आसपास के गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। बोर्ड के सदस्य संजीव तिवारी ने पूर्व व वर्तमान दोनो ट्रस्ट के सदस्यों की बात सुनी। साथ ही कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष जय शंकर पाठक के निर्देश पर वे यहां पहुंचे हैं।
Advertisement
जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दो वर्ष पूर्व बोर्ड के समक्ष पूर्व से गठित ट्रस्ट का निबंधन रद करने के लिए आवेदन दिया है। बैठक में दोनों पक्षों के लोगों के अपनी-अपनी बातों को सदस्य के समक्ष रखा। जिसमें पहले पक्ष के लोगों ने कहा कि मंदिर परिसर गिजना गांव के लोगों की 24 एकड़ भूमि पर स्थित है। साथ ही वर्षों से गिजना गांव के लोग ही मंदिर की देखरेख व संचालन करते आ रहे हैं। वहीं दूसरा पक्ष के लोगों ने कहा कि मंदिर किसी एक गांव व व्यक्ति द्वारा संचालित नहीं होना चाहिए। इसमें आसपास के सभी गांव के लोगों की सहभागिता होनी चाहिए।
इस पर बोर्ड के सदस्य ने कहा कि दोनों पक्षों की बातों को वह बोर्ड के अध्यक्ष के समक्ष रखेगे। जिस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
बतातें चलें कि बाबा खोंहरनाथ मंदिर का विकास पर्यटन विभाग की ओर से किया गया है। वर्ष 2019 से मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कार्यकाल में लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से मंदिर का विकास कराया गया गया है। जिसमें मंदिर परिसर की चारदीवारी निर्माण, विवाह मंडप, कैंटिन, दुकान आदि का निर्माण किया गया है। आगे भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बैठक में परेश कुमार तिवारी, मनोज तिवारी, सिदृदेववर उपाध्याय, पुलस्त तिवारी, संजय तिवारी, दिलीप तिवारी, अरूण दुबे समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।