whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28179870 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जनता दरबार में सिलकोसिस पीड़ितों को मुआवजा, अवैध कब्जा और राशन कार्ड की समस्या सुनी गई

location_on गढ़वा access_time 06-Sep-24, 05:54 PM visibility 675
Share



जनता दरबार में सिलकोसिस पीड़ितों को मुआवजा, अवैध कब्जा और राशन कार्ड की समस्या सुनी गई
आमजनों की समस्याएं सुनते डीसी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बाकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। सर्वप्रथम नगर उंटारी प्रखंड के ग्राम जमुआ निवासी मंती देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए बताया कि उनके पति स्वर्गीय विजय राम का गंभीर बीमारी सिलकोसिस से मृत्यु हो गई है।
Advertisement
उनके पति की मृत्यु के उपरांत उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति आ चुकी है। उनकी एक नाबालिक पुत्री एवं दो पुत्र हैं। उन्होंने बताया कि सिलकोसिस जैसे गंभीर बीमारी से मृत्यु होने पर सरकार द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने का प्रावधान है, जो उन्हें अभी तक नहीं मिला है। अतः उन्होंने आग्रह किया है कि मृतक के परिजन को सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा भुगतान कराने की कृपा की जाए। रमना प्रखंड के अरुण प्रसाद द्वारा आवेदन पत्र समर्पित करते हुए अवैध राशि की वसूली किये जाने की शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि केवाईसी करने के नाम पर सीएसपी संचालक वीरेंद्र चंद्रवंशी द्वारा प्रति व्यक्ति ₹30 एवं खाता खोलने पर ₹300 तथा पैसा जमा अथवा निकासी करने पर 1000 पर ₹10 की अवैध राशि वसूल की जा रही है।
Advertisement
इसकी शिकायत उन्होंने संबंधित बैंक के ब्रांच मैनेजर से की है, परंतु किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो सकी है। अतः उन्होंने संबंधित सीएसपी संचालक पर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। गढ़वा प्रखंड के करमडीह निवासी शंभू महतो ने आवेदन पत्र समर्पित करते हुए अपने भूमि पर दबंग व्यक्तियों द्वारा बाजबरदस्ती अवैध कब्जा करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उक्त जमीन उनके माताजी के नाम से है एवं पिछले 14-15 वर्षों से उनके दखल कब्जे में है। साथ ही उक्त भूमि का डिमांड भी चलता है परंतु कुछ दबंग व्यक्तियों लक्ष्मी महतो, भोला महतो एवं अन्य द्वारा बाजबरदस्ती उनकी भूमि को लूटने का प्रयास किया जा रहा है। अतः उन्होंने दोषी व्यक्तियों पर जांचोंपरांत उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
Advertisement
गढ़वा प्रखंड के अंचला निवासी मनोज धर दुबे ने आवेदन समर्पित करते हुए बताया कि प्रखंड गढ़वा के अंचला पंचायत में जल निकायों के किये गए जीर्णोद्धार कार्य के विरुद्ध राशि भुगतान नहीं किया गया है। अतः उक्त कार्य के विरुद्ध उन्होंने राशि भुगतान कराने का अनुरोध किया है। मेराल प्रखंड के मेराल पूर्वी टोला निवासी अंशु कुमार, पिता स्वर्गीय कविंद्र मेहता द्वारा आवेदन समर्पित करते हुए एक अबुआ आवास के लिए अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि वे एक गरीब एवं असहाय व्यक्ति हैं। अबुआ आवास की सूची में उनका नाम पूर्व में दर्ज है परंतु आवास का लाभ उन्हें अभी तक नहीं मिला है। अतः उन्होंने आवास हेतु अनुरोध किया है। इस प्रकार बारी-बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा।
Advertisement
आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play