whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172835 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

मक्का के खेत में मिली महिला की हत्या का हुआ खुलासा, नाबालिग भाई ने किया अपराध स्वीकार

location_on रंका access_time 05-Sep-24, 08:25 PM visibility 717
Share



मक्का के खेत में मिली महिला की हत्या का हुआ खुलासा, नाबालिग भाई ने किया अपराध स्वीकार
प्रेस वार्ता में जानकारी देते अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका


रंका check_circle
संवाददाता



रंका : 30 अगस्त 2024 की रात को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जून के मक्का खेत में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। शव की पहचान कौशल्या देवी, पिता विजय बहादुर सिंह, ग्राम जून, थाना रंका, जिला गढ़वा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस संबंध में मृतिका के पिता विजय बहादुर सिंह के लिखित आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ रंका थाना में कांड सं0-145/24, दिनांक 31 अगस्त 2024, धारा 103(1) / 238(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक, गढ़वा ने अपराध का त्वरित खुलासा और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर मृतिका के नाबालिग भाई से पूछताछ की गई।
Advertisement
पूछताछ के दौरान उसने अपनी बड़ी बहन की हत्या करने की बात स्वीकार की और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से शव को मक्का के खेत में छिपाने की जानकारी दी। आरोपी नाबालिग ने बताया कि उसकी बहन कौशल्या देवी की दो शादियाँ हो चुकी थीं और वह दोनों टूट गई थीं। वह अपने बच्चों के साथ उसके घर पर रहती थी और हर काम में रोक-टोक करती थी, जिससे वह नाराज था। बहन की लगातार डांट-फटकार से तंग आकर उसने घर में रखी टांगी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी और मृतिका का मोबाइल फोन बरामद किया है। इस कांड की जांच में शामिल पुलिस अधिकारियों में रोहित रंजन सिंह (अनु.पु.पदा., रंका), प्रवीण कुमार (थाना प्रभारी, रंका), प्रभात कुमार (पु.अ.नि., रंका थाना) और सशस्त्र बल शामिल थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play