निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अपने ड्यूटी पर उपस्थित रहें चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मी: उपायुक्त
सभी बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना कराएं सुनिश्चित
गढ़वा : उपायुक्त शेखर जमुआर ने गढ़वा के सदर अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी में चिकित्सक के नहीं रहने संबंधी विभिन्न समाचार-पत्रों में छपी खबरों पर संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले में गंभीरता जताते हुए चिकित्सकों की अनुपस्थिति की शिकायत को खेदजनक मानते हुए सभी चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अपने ड्यूटी पर उपस्थित रहने एवं बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने का निदेश सिविल सर्जन को दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिये गये निदेश की अवहेलना करने वाले पदाधिकारी/कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Advertisement
उपायुक्त ने कहा है कि पूर्व में भी सभी चिकित्सकों को अपने ड्यूटी के अनुसार कार्य स्थल पर ससमय रहते हुए बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने संबंधित आदेश निर्गत किया गया था। इसके बावजूद ड्यूटी में चिकित्सक को नहीं रहने संबंधी शिकायत से स्पष्ट है कि सरकार के नियमों व आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने निदेशों का पालन करने का सख्त निदेश दिया है।