गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में शहर के ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में जायन्ट्स सेवा सप्ताह 2024 में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से 17 सितंबर को 11 बजे दिन में रंका मोड पर सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान, 18 सितम्बर को नामधारी महाविद्यालय के सभागार में 11 बजे से अंगदान पर सेमिनार, 19 सितम्बर को रंका मोड़ पर 11 बजे से पौधा वितरण, 20 सितंबर को ज्ञान निकेतन स्कूल में 11 बजे से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 21 सितंबर को कल्याणपुर गांव में मच्छरदानी तथा वस्त्र वितरण, 22 सितंबर को 7 बजे सुबह रंका मोड़ से स्वच्छता अभियान, शाम में ज्ञान निकेतन स्कूल में समापन समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
Advertisement
इस दौरान प्रशासनिक निदेशक मोजिबुद्दीन खान ने अब तक किए गए कार्यक्रमों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक का संचालन विनोद कमलापुरी जबकि धन्यवाद ज्ञापन शौकत खान ने किया।
मौके पर जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के निवर्तमान अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, मदन प्रसाद केशरी, स्पेशल कमिटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, उपाध्यक्ष राकेश केशरी, वित्त निदेशक अशोक केशरी, ध्रुव केशरी, विनोद गुप्ता, राजीव रंजन अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, मनोज केशरी, चंद्रभूषण सिन्हा, डॉ बीरेंद्र कुमार, चंदन चंद्रवंशी, मनदीप सोनी, अरुण कुमार प्रसाद, संतोष कुमार मेहता, विजय केशरी, लखन केशरी आदि उपस्थित थे।