भवनाथपुर : बनसानी पंचायत के पंचायत सचिवालय परिसर में मंगलवार को "आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, बीडीओ नंदजी राम, जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा, सीओ आफताब आलम, उप प्रमुख पिंटू टोपनो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव और उप मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर बाल विकास परियोजना द्वारा महिलाओं को प्रखंड प्रमुख शोभा देवी और जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने गोद भराई का कार्यक्रम किया। साथ ही 10 लोगों को धोती, साड़ी, लूंगी और विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच 171 साइकिलें वितरित की गईं। विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए, जहां कुल 1691 आवेदन प्राप्त हुए।
Advertisement
इनमें अबुआ आवास के 782, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के 194, जाति प्रमाण पत्र के 1, माईयां सम्मान योजना के 119, सर्वजन पेंशन के 180, पीएम किसान के 51, श्रम विभाग के 26, सावित्रीबाई फुले के 6, मनरेगा जॉब कार्ड के 9, आयुष्मान कार्ड के 8 और राशन कार्ड के 31 आवेदन शामिल हैं।
इस मौके पर डॉ. नितीश भारती, सीआई इंतखाब आलम, कल्याण पदाधिकारी राजगीर राम, पंचायत सेवक अजित सिंह, नवनीत कुमार सिंह, जेई परविंदर कुमार, बीटीएम राकेश कुमार, पंकज कुमार, चंदन कुमार, कौशल कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, विष्णु उरांव, अशोक कुमार, निरंजन पाठक, सुनील यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।