whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28170587 readers visited
Loading...

Advertisement

टंडवा पंचायत के मुखिया की वित्तीय शक्ति जब्त, पंचायत सचिव निलंबित

location_on गढ़वा access_time 02-Sep-24, 04:38 PM visibility 801
Share



टंडवा पंचायत के मुखिया की वित्तीय शक्ति जब्त, पंचायत सचिव निलंबित
उपायुक्त गढ़वा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



अबुआ आवास योजना में योग्य को अयोग्य एवं अयोग्य लाभुकों को योग्य बताकर चयन करने का आरोप अबुआ आवास में अनियमितता पाए जाने पर होगी कार्रवाई: उपायुक्त गढ़वा : उपायुक्त शेखर जमुआर ने आज जिले के रमना प्रखंड के ग्राम पंचायत टंडवा के मुखिया श्री संतोष कुमार सिंह की वित्तीय शक्ति को तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया है। साथ ही टंडवा के पंचायत सचिव मो. हुसैन अंसारी को निलंबित किया है। मुखिया श्री सिंह के स्थान पर अगले आदेश तक संबंधित पंचायत के उप मुखिया को वित्तीय शक्ति प्रदत करने का आदेश दिया। इनलोगों के विरूद्ध अबुआ आवास योजना में योग्य लाभुकों को अयोग्य एवं अयोग्य लाभुकों को योग्य बताकर लाभ देने का आरोप है।  विदित हो कि मुखिया एवं पंचायत सचिव के विरुद्ध वित्तीय वर्ष 2024-25 में अबुआ आवास योजना के PWL  सत्यापन क्रम में प्राथमिकता सूची को नजरअंदाज करते हुए योग्य लाभुकों को छोड़कर अयोग्य लाभुकों को योग्य बताकर उनका चयन करने संबंधी शिकायत की जाँच कराते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।
Advertisement
मुखिया एवं पंचायत सचिव का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं रहने तथा रमना प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में दोनों लोग को दोषी पाया गया जिस कारण कार्रवाई की गयी है। मुखिया को पंचायती राज अधिनियम 2001 की धारा 30,64,142 एवं पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग का आदेश संख्या 26 दिनांक 15.12.2019 के कंडिका III के अनुसार टंडवा पंचायत के मुखिया श्री संतोष कुमार सिंह की वित्तीय शक्ति को तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया। वहीं उनके स्थान पर अगले आदेश तक उक्त पंचायत के उप मुखिया को वित्तीय शक्ति प्रदत करने का आदेश दिया। पंचायत सचिव को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय मझिआंव निर्धारित किया गया है। मो. हुसैन अंसारी को निलंबन अवधि में नियम-96 के तहत जीवन यापन भत्ता का भुगतान अनुमान्य होगा।
Advertisement
  उपायुक्त श्री जमुआर ने कहा है कि अबुआ आवास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें किसी तरह की कोताही और अनियमितता पाए जाने पर दोषी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सभी सहयोगात्मक रवैया अपनायें। योग्य एवं पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ नहीं मिलने पर संबंधित कर्मी जिम्मेवार होंगे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play