whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21030730
Loading...


चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड कर्मी से लूट की घटना का सफल उद्भेदन, दो अपराधी गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 02-Sep-24, 02:11 PM visibility 613
Share



चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड कर्मी से लूट की घटना का सफल उद्भेदन, दो अपराधी गिरफ्तार
प्रेस वार्ता में जानकारी देते एसपी व गिरफ्तार अपराधी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 23 अगस्त 2024 को समय करीब 02:30 बजे चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड (माइक्रो फाइनेंस) के कर्मी से ग्राम खरियानी पुल के पास तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हथियार के बल पर लूट की घटना कारित की गई थी। इस संदर्भ में रमकंडा थाना कांड संख्या-29/2024, दिनांक 24 अगस्त 2024, धारा-309 (4) भारतीय न्याय संहिता 2023 के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया था। घटना के उद्भेदन एवं अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। SIT द्वारा कांड में संलिप्त तीन में से दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम एवं पताः 1. सुनिल चौधरी उर्फ धनंजय चौधरी उर्फ ढुलू चौधरी: पिता स्व० जवाहिर चौधरी, ग्राम कुम्भी खुर्द, थाना-नावा बाजार, जिला-पलामू।
इस अपराधी का नावाबाजार थाना कांड संख्या-47/23 दिनांक 12 मई 2023 धारा-25 (1-B)/26 आर्म्स एक्ट में भी संलिप्तता है। 2. बबलू चौधरी: पिता स्व० बाबुलाल चौधरी, ग्राम लहुअरी, थाना-बाराचट्टी, जिला-गया (बिहार)। इस अपराधी का शेरघाटी थाना कांड संख्या-174/22 दिनांक 10 मार्च 2022 धारा-392 भारतीय दंड संहिता में भी संलिप्तता है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया: 1. कांड में प्रयुक्त सफेद रंग का हिरो कंपनी का एक्सट्रीम 160CC मोटरसाइकिल (फर्जी नम्बर-BR02IG 2581)। 2. 02 (दो) देशी कट्टा एवं 08 (आठ) जिन्दा गोली। 3. फाइनेंस कर्मी से लूटा गया कम्पनी का बैग। 4. नगद 7490/- रुपये। घटना में संलिप्त तीसरे अपराधकर्मी की पहचान हो चुकी है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
छापामारी टीम: 1. रोहित रंजन सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका। 2. पु०अ०नि० सुरेन्द्र सिंह कुंटिया, थाना प्रभारी, रमकंडा थाना। 3. पु०अ०नि० रवि कुमार पटेल, रमकंडा थाना। 4. पु०अ०नि० सतीश कुमार राम, रमकंडा थाना। 5. आ0-878 प्रमोद ऋषि, रमकंडा थाना। 6. चा०आ०-52 धीरेन्द्र कुमार शुक्ला, रमकंडा थाना। 7. रमकंडा थाना सशस्त्र बल। इस सफलता के लिए पुलिस अधीक्षक गढ़वा ने पूरी टीम को बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि शेष अपराधी की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।




Trending News

#1
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#2
15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

#3
इनकम टैक्स ऑफिसर की आने की सूचना पर व्यवसाईयों में मचा हड़कंप

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:18 AM

#4
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM

#5
आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM


Latest News

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

ओपन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के 13 किक बॉक्सर होंगे शामिल, मंत्री ने दी शुभकामना

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:36 AM

कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:31 AM

कस्तूरबा की दो छात्राओं की स्वास्थ्य खराब

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:27 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play