गढ़वा : झारखण्ड ऑफिसर्स टीचर्स एण्ड एम्प्लॉय फेडरेशन (झारोटेफ) जिला इकाई गढ़वा के बैनर तले पुरानी पेंशन पुनः बहाली के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'OPS रिस्टोरेशन डे' का आयोजन डिस्ट्रिक्ट आर के रामासाहु सीएम उत्कृष्ट विद्यालय गढ़वा के प्रशाल में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में मनाया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा, "आज हम सभी पुरानी पेंशन बहाली के दो वर्ष पूरे होने पर खुशी मना रहे हैं। जिले के तमाम शिक्षकों/कर्मचारियों को हार्दिक बधाई। यह दिन हमें पुरानी पेंशन के लिए किए गए कठिन संघर्षों की याद दिलाता है। पुरानी पेंशन राज्य के लाखों कर्मचारियों के लिए अमृत वर्षा के समान है, जिसे बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
Advertisement
"
फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मेहता ने कहा, "पुरानी पेंशन प्राप्त होने के बाद आने वाली समस्याओं पर भी हमें एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। झारोटेफ ने 62 साल की सेवा आयु का मुद्दा भी उठाया है, जिस पर हमें मुखर होना आवश्यक है।"
झारोटेफ गढ़वा के उपाध्यक्ष हेमेंद्र दास ने कहा, "पुरानी पेंशन मिलने की खुशी को धूमधाम से मनाना चाहिए क्योंकि यह अवसर बहुत संघर्षों के बाद प्राप्त हुआ है। हालांकि, हमारी राशि जो एनएसडीएल के खाते में फंसी हुई है, उसे प्राप्त करने के लिए और कठिन संघर्ष की आवश्यकता है।"
झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, "झारोटेफ के द्वारा हम शिक्षकों/कर्मचारियों के हित में जिन ग्यारह मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा है, उसमें झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ सदैव अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा।
Advertisement
"
इस अवसर पर झारोटेफ जिला सचिव विमलेश कुमार, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा विमला तिग्गा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन झारोटेफ गढ़वा के उपाध्यक्ष सुनय राम ने किया।
इस अवसर पर झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के जिला प्रवक्ता डॉ. कृष्ण कुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, संयुक्त सचिव विनोद प्रसाद गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ की जिला सचिव सारा हादी, उपाध्यक्षा आशा रानी सहित सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।