whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168496 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

सांसद विष्णु दयाल राम का मेराल में भव्य स्वागत, पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने अंडरपास की मांग की जोरदार पैरवी

location_on गढ़वा access_time 02-Sep-24, 10:02 AM visibility 699
Share



सांसद विष्णु दयाल राम का मेराल में भव्य स्वागत, पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने अंडरपास की मांग की जोरदार पैरवी
मंचासीन अतिथि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



सरकार का विकास कार्य जनता की सुविधा के लिए होता है, झारखंड में दीमक की तरह फैल रहा है भ्रष्टाचार : बीडी राम गढ़वा विधायक सह मंत्री के कार्यकाल में भय और भ्रष्टाचार से त्रस्त है जनता : सत्येंद्र नाथ तिवारी गढ़वा : मेराल प्रखंड मुख्यालय के नेनुआ मोड पर पलामू के सांसद बीडी राम के तीसरी बार विजयी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद के अगुआनी मोटरसाइकल रैली निकाल कर किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सांसद का भव्य अभिनंदन किया गया, अर्जुन कुशवाहा, विजय प्रसाद गुप्ता, डॉ लालमोहन आदि ने पुष्प गुच्छ एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सलाहकार समिति के सदस्य रविंद्र तिवारी एवं गढ़वा के पूर्व विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी का भी पुष्प गुच्छ, पगड़ी एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
Advertisement
कार्यक्रम में डॉ लालमोहन एवं सनराइज फैन्स क्लब के अध्यक्ष कमलेश कुमार के द्वारा पांच सूत्रीय मांग पत्र पलामू सांसद एवं रविंद्र तिवारी को सौपा‌ गया। मांग पत्र में नेनुआ मोड़ एन 75 पर अंडरपास पुलिया निर्माण करने, मथुरा बैठा के घर से लगमा तक पक्की सड़क निर्माण कराने, भुइया टोली से सुदर्शन महतो के घर होते सरस्वतीया नदी तक पक्की नाली निर्माण कराने, मेराल पूर्वी पंचायत में जर्जर बिजली तार पोल के जगह नया तार पोल लगवाने तथा मेराल रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस की ठहराव कराने की मांग शामिल है। इसी तरह लातदाग गांव के ग्रामीणों द्वारा भी बाजार पेड़ के सामने अंदर पुलिया सड़क निर्माण करने की मांग की गई। इस अवसर पर सांसद ने सभी को अभिवादन करते हुए कहा कि सरकार का विकास कार्य जनता की सुविधा के लिए होता है।
Advertisement
झारखंड में दीमक की तरह भ्रष्टाचार फैल रहा है, भ्रष्टाचार से विकास कार्य रुक जाता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में पुलिस प्रशासन से लोगों की उम्मीद उठ रही है। उन्होंने अबुआ आवास तथा मईया सम्मान योजना में भी व्याप्त भ्रष्टाचार पर चुटकी लेते हुए कहा कि आगामी चुनाव में सोच समझकर प्रतिनिधि का चुनाव करें ताकि क्षेत्र में अमन चैन रहे। उन्होंने ग्रामीणों के पांच सूत्री मांग पर सकारात्मक पहल करने आश्वासन दिया। रविंद्र तिवारी ने कहा कि यहा के मंत्री को गढ़वा में एडिशनल कलक्टर का पदस्थापन कराना चाहिए। जिससे लोगों को आसानी से मुआवजा राशि का भुगतान हो सके। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट बंद होने के बाद मुआवजा राशि लोगों को नहीं मिल सकेगा।
Advertisement
इसके लिए लोगों को मंत्री पर दबाव देने की बात कही। उन्होंने कहा की राजनीति में आईना वही रहता है सिर्फ चेहरा बदल जाता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि गढ़वा विधायक सह मंत्री के कार्यकाल में भय और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। सड़क मरम्मती के नाम पर करोड़ों रुपए का लुट मचाया गया है। उन्होंने कहा कि झामुमो के दबंग लोगों द्वारा रजबंधा गांव में बिजली कार्य कर रहे सोहवरिया गांव निवासी बसंत चौधरी को टांगी के पास से मार कर दोनों हाथ तोड़ दिया गया। जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है।
Advertisement
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, मंडल अध्यक्ष रुपू महतो, मनोज जायसवाल, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा, हरेंद्र द्विवेदी, संतोष दुबे, संजय भगत, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, अमित साह, अर्जुन कुशवाहा, महेंद्र सिंह, महेंद्र प्रसाद, रामप्रताप साव, रविन्द्र प्रसाद, राजेश यादव, संदीप दुबे, सुनील कुमार, लालमणि साव, श्याम सुन्दर विश्वकर्मा, दिनेश चौधरी, विनय चौधरी, नेपाल विश्वकर्मा, हरिकिशन मेहता, खुर्शीद आलम, मोहम्मद हुसैन, वाजुदीन अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play