चिनियां : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के सहयोग से चिनियां प्रखंड अंतर्गत ग्राम चिरका के आईटीआई (ITI) मैदान में सूर्यवंशी क्लब की देखरेख में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में झामुमो चिनिया प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव और उनके सहयोगियों ने फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में चिनियां प्रखंड उप प्रमुख मो० फारूक हसन, जिला परिषद सदस्य बनारशी सिंह, चिरका निवासी नान्हु सिंह, डॉ. रामवृक्ष सिंह, सुरेश सिंह, महावीर सिंह, प्रखंड मीडिया प्रभारी हरिओम यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष रामवृक्ष सिंह, युवा प्रखंड सचिव बेलाल अंसारी, चिनिया पंचायत उप मुखिया पति हेरमन बड़ा, झामुमो नेता नावसाद मंसूरी, सुनील सिंह, राकेश तुरी, बीरेंद्र पासवान, राजेंद्र प्रसाद और सूर्यवंशी क्लब चिरका की पूरी कमिटी के सदस्य उपस्थित थे।
Advertisement
यह आयोजन स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उद्घाटन समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने खेल के महत्व पर जोर दिया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।