whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168505 readers visited
Loading...

Advertisement

उत्पाद सिपाही परीक्षा में युवाओं की मौत पर, भाजयुमो गढ़वा द्वारा हेमंत सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस और पुतला दहन

location_on गढ़वा access_time 01-Sep-24, 07:43 PM visibility 745
Share



उत्पाद सिपाही परीक्षा में युवाओं की मौत पर, भाजयुमो गढ़वा द्वारा हेमंत सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस और पुतला दहन
रंका मोड़ पर हेमंत सरकार का पुतला दहन करते भाजयुमो के लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



-युवाओं की मौत पर मुआवजे की मांग गढ़वा : भाजयुमो गढ़वा द्वारा उत्पाद सिपाही परीक्षा दौड़ में युवाओं की मौत को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि हेमंत सरकार तानाशाह बन गई है और युवाओं का भविष्य बनाने के बजाय उनकी जान ले रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पलामू में उत्पाद सिपाही परीक्षा में भीषण गर्मी के बावजूद युवाओं को रोजगार के नाम पर दौड़ाया गया, उसमें अनेकों युवा मौत के मुंह में समा गए। हेमंत सरकार को मरने वाले युवाओं के परिजनों को उचित मुआवजा देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।
Advertisement
महतो ने झामुमो सरकार में बैठे मंत्री और विधायकों पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने विशेष रूप से स्थानीय विधायक सह मंत्री मिथलेश ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे गढ़वा पलामू के युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं। महतो ने कहा कि मंत्री ठाकुर ने स्थानीय युवाओं के भविष्य को बेचने का काम किया है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने कहा कि हेमंत सरकार चुनाव बहाली के नाम पर युवाओं का बलिदान ले रही है और अपने सत्ता को बचाने के लिए युवाओं को मौत के मुंह में ढकेल रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा आने वाले समय में इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं।
Advertisement
इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा, भाजयुमो जिला महामंत्री विकास तिवारी, रुपू महतो, जितेंद्र चंद्रवंशी, राजीव राज तिवारी, रितेश दुबे, परीक्षित तिवारी, मनोज जायसवाल, संजय तिवारी, अविनाश पासवान, ओम कुमार पासवान, अनिल चंद्र, नसरुद्दीन अंसारी, लक्ष्मीकांत पांडे, बृजेश घर दुबे, पंकज चंद्र, आयुष दुबे, अनित तिवारी, ज्ञान चौबे, खुर्शीद आलम, सब्बा नवाजिश, चंचल कुमार, दीपक कुमार, मदन शर्मा, शैलेश तिवारी, जयंत पाण्डेय, अनूप त्रिपाठी एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play