कांडी : प्रखंड के खुटहेरिया पंचायत की मुखिया अनिता देवी ने शनिवार को हाई स्कूल गरदाहा के खेल मैदान का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायत में एक - एक खेल मैदान को विकसित करना है। जिसके लिए खुटहेरिया पंचायत में हाई स्कूल गरदाहा के इस खेल मैदान को ही विकसित करने का निर्णय लिया गया है। जिसका प्रस्ताव पंचायत कार्यकारिणी से भी पास हो गया है। मुखिया ने बताया कि मनरेगा योजना से 3.92 लाख की लागत राशि से इसका निर्माण किया जाएगा। खेल मैदान को सुदृढ़ीकरण के साथ 10'×8' साइज का 96 हजार की लागत से एक चेंजिंग रूम व 55 हजार की लागत से दो यूनिट शौचालय का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने पंचायत के लोगों को अपील करते हुए कहा है कि खेल मैदान के निर्माण में सभी का सहयोग जरूरी है।