whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173143 readers visited
Loading...

Advertisement

हेमंत सरकार चुनावी योजना में युवाओं की जान ले रही है: रितेश चौबे

location_on गढ़वा access_time 01-Sep-24, 02:05 PM visibility 697
Share



हेमंत सरकार चुनावी योजना में युवाओं की जान ले रही है: रितेश चौबे
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि हेमंत सरकार चुनावी योजना में युवाओं की जान ले रही है। पलामू में उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ मामले में कई युवाओं की मौत हो गई और अनेक युवा जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। श्री चौबे ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार चुनाव नजदीक आने पर हड़बड़ी में रोजगार देने के नाम पर ढोंग कर रही है और युवाओं के भविष्य से खेलते हुए अब उनकी जान से भी खेलने लगी है। श्री चौबे ने सवाल उठाया कि झामुमो सरकार साढ़े चार साल सत्ता में रहने के बावजूद बहाली क्यों नहीं की, और अब जब चुनाव नजदीक आ गया तो युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगने के लिए बहाली का ढोंग कर रही है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में हेमंत सरकार ने दौड़ स्थलों पर कोई व्यवस्था नहीं की थी। अस्पताल में घायल युवाओं को इलाज के लिए बेड तक नहीं मिला और उन्हें फर्श पर लेटाया गया। इस अव्यवस्था के कारण युवाओं को जान से हाथ धोना पड़ा है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। श्री चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार मृतक के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दे और सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। उन्होंने याद दिलाया कि झामुमो ने सत्ता में आने से पहले हर साल पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अब तक युवा रोजगार के नाम पर भटकते रहे हैं और उन्हें पलायन करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ परीक्षा लेने का सही समय अभी नहीं है, क्योंकि चारों तरफ उमस भरी गर्मी है।
Advertisement
फिर भी विधानसभा चुनावों में अपनी झूठी उपलब्धि गिनाने के नाम पर जबरन बहाली का ढोंग चल रहा है। यह बहाली पहले भी हो सकती थी, लेकिन वगैर मेडिकल सुविधा के मानकों के विपरीत बहाली के नाम पर युवाओं को मौत के मुंह में ढकेल दिया गया। चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार को पता चल चुका है कि वे अब दुबारा सत्ता में नहीं आने वाली है, क्योंकि झारखंड के विकास से झामुमो का कोई मतलब नहीं है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play