रंका : रंका प्रखंड के चुतरू पंचायत के बरदारी गांव में मक्का के खेत से एक महिला का शव बरामद हुआ। मृतक महिला की पहचान कौशल्या देवी के रूप में हुई है, जिनके पति का नाम रामनाथ सिंह है।
मृतका की बहन रीना देवी ने बताया कि कौशल्या दो दिन पहले घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। दो दिन बाद घर के पास मक्का के खेत से दुर्गंध आने पर लोगों ने जाकर देखा तो महिला का शव छत-विक्षत अवस्था में पाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने रंका थाने को सूचित किया। रंका थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और गढ़वा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतका की शादी कांडी के रारो गांव में हुई थी, लेकिन वह कुछ दिनों से अपने मायके बरदारी गांव में रह रही थी।
Advertisement
घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।