whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28174924 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

मासिक लोक अदालत में 60 वादों का निपटारा, पीड़ितों को 3.75 लाख रुपये का मुआवजा

location_on गढ़वा access_time 31-Aug-24, 05:54 PM visibility 736
Share



मासिक लोक अदालत  में 60 वादों का निपटारा, पीड़ितों को 3.75 लाख रुपये का मुआवजा
पीड़ित को चेक प्रदान करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश - सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



-मासिक लोक अदालत में 39 क्रिमिनल और 21 बिजली विभाग के वादों का निष्पादन -1.96 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति गढ़वा : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झा०ल०सा), रांची के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा के तत्वावधान में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा राजेश शरण सिंह के निर्देश पर आज दिनांक 31.08.2024 को "मासिक लोक अदालत" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वादों के निष्पादन हेतु पाँच पीठ (नगर अनुमण्डल व्यवहार न्यायालय सहित) का गठन किया गया। इस लोक अदालत में निम्नलिखित न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति रही: दिनेश कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-पंचम्, कुमार विपुल, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, वीणा कुमारी, न्यायिक दण्डाधिकारी, अभिनव त्रिपाठी, न्यायिक दण्डाधिकारी, और अनुमण्डलीय व्यवहार न्यायालय, नगर उंटारी से अरविन्द कच्छप, अवर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी।
Advertisement
सभी पीठों के लिए न्यायिक दण्डाधिकारियों के साथ एक-एक अधिवक्ताओं को भी मनोनीत किया गया, जिनमें अधिवक्ता प्रवीन्द कुमार साहु, नित्यानन्द दूबे, अनिता रंजन, विजय कुमार एवं हंसेशवर पाण्डेय-नगर उंटारी उपस्थित रहे। आज के इस मासिक लोक अदालत में क्रिमिनल कम्पाउंडेबल से 39 वाद और बिजली विभाग से संबंधित 21 वादों का निष्पादन हुआ, जिसमें कुल 60 वादों का निपटारा किया गया। इस दौरान कुल 1,96,750.00 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाद संख्या 06/2023 में पीड़ित कृष्णा राम और गीता देवी को 3,75,000 रुपये का चेक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश - सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मी, पी.एल.वी. सूर्यदेव चौधरी एवं पक्षकार उपस्थित रहे।
Advertisement
इस प्रकार आज के लोक अदालत का सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play