whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28170292 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जेएमएम के पंचायत अध्यक्ष ने ग्रहण की एआईएमआईएम की सदस्यता

location_on गढ़वा access_time 31-Aug-24, 05:40 PM visibility 704
Share



जेएमएम के पंचायत अध्यक्ष ने ग्रहण की एआईएमआईएम की सदस्यता
पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत करते डॉक्टर एम.एन. खान


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



प्रतापपुर में एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण समारोह गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के प्रतापपुर के कई लोगों ने एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी युवाओं का स्वागत एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी और गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी डॉक्टर एम.एन. खान ने किया। उन्होंने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर डॉक्टर एम.एन. खान ने कहा कि लोगों के पार्टी से जुड़ने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि एआईएमआईएम के नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर प्रतापपुर के कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को लगने लगा है कि एआईएमआईएम ही उनका विकास कर सकती है और सभी सुविधाएं उपलब्ध करा सकती है।
Advertisement
डॉक्टर एम.एन. खान ने झारखंड की वर्तमान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार इसमें असफल रही है। इसके कारण युवाओं का सपना चकनाचूर हो गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार ने जनता के विकास पर ध्यान नहीं दिया, जिससे लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। डॉक्टर एम.एन. खान ने कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के लोग कई समस्याओं से घिरे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें लोगों का आशीर्वाद मिलता है, तो वे गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का चौमुखी विकास करेंगे और उनका जीवन जनता के लिए समर्पित है।
Advertisement
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने बताया कि वे एआईएमआईएम के नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर इस पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार एक भी वादा पूरा करने में सफल नहीं रही है और युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम को जिताने का संकल्प लिया। एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख नाम : सदस्यता ग्रहण करने वालों में महताब आलम खान, नवाजिश शेख, जक्की अहमद, सद्दाम खान, तफ्जिल बड़ा, शेख तंजील, शेख गौहर, शिबतैन खान, शेख तफ्जिल, तंजील खान, तफजिल छोटा, शेख अल्तमस, शेख तनवीर, शेख अफरोज, शेख सफरोज, शेख रुस्तम, शेख सरफू, मोबीन खान, फैजान खान, खुसरू पठान, अजमेर अंसारी, महताब अंसारी, महफूज अंसारी, सहराज खान, गुड्डू खान, असहाब खान, सरवर खान, शेख सलीम, अनवर खान, शेख इंताज, आदिल खान, मोहसिन खान, आफताब खान, रॉकी खान, शेख जौहर, शेख अफसर, शेख नफीस, आतिफ खान, नासिर खान, तकमीम अंसारी, इब्राहिम अंसारी, फकडू अंसारी, मोगाली अंसारी, ऐनुल अंसारी, सैनुल्लाह शेख, मकसूद अंसारी, शेख इंतजार, जैनुल अंसारी, सरफराज अंसारी, शेख शाहिद, शेख आसिफ, कामेश्वर सिंह, सोहेल अंसारी, इस्तखार अंसारी, इस्तकबाल खान, रोस्तम अंसारी, शेख तकसिर, अहमद खान, शेख तमसीर, शेख तौकीर, शेख वाजिद, आफताब खान, इमरोज़ खान आदि शामिल हैं।
Advertisement
जेएमएम के पंचायत अध्यक्ष ने भी ग्रहण की एआईएमआईएम की सदस्यता: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रतापपुर पंचायत अध्यक्ष महताब खान ने भी एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की। महताब खान ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार अल्पसंख्यकों और युवाओं के लिए कुछ नहीं कर रही है, जिससे नाराज होकर उन्होंने एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि वे एआईएमआईएम के नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play