whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28170258 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा में बाबा गणिनाथ महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई

location_on गढ़वा access_time 31-Aug-24, 05:22 PM visibility 709
Share



गढ़वा में बाबा गणिनाथ महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई
गणिनाथ महाराज की जयंती पर उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा सह मधेशिया वैश्य महासभा के तत्वावधान में बाबा गणिनाथ महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यह कार्यक्रम शहर के टाउन हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रतिनिधि कंचन कुमार साहू और अनीता दत शामिल थे। समाज के डॉ. अनिल साव, डॉ. सुशील गुप्ता और महिला जिला अध्यक्ष अंजली गुप्ता भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। गढ़वा जिला के अलावा झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। कंचन साहू ने अपने संबोधन में समाज के सभी लोगों को संगठित होने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को शैक्षणिक, राजनैतिक और सभी क्षेत्रों में बेहतर करने की जरूरत है।
Advertisement
समाज को दहेज प्रथा, शराब और नशाखोरी जैसी बुराइयों से मुक्त करने की भी आवश्यकता है। महिला जिला अध्यक्ष अंजली गुप्ता ने कहा कि समाज के लोग पूर्व की अपेक्षा वर्तमान समय में अधिक जागरूक हुए हैं। डॉ. अनिल साव ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज बेहतर नहीं कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र मधेशिया और आशीष गुप्ता ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामदास साहू, पूजा समिति के अध्यक्ष टुन्नू गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता झारखंड लाइट, अनिल हलवाई टंडवा, विजय गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, मंटू मधेशिया, राजेंद्र प्रसाद, सोनू मधेशिया, अनिल बेदामी, अंतू गुप्ता, अबिनाश मधेशिया सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement
इस कार्यक्रम में अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए। कश्यप समाज से फंटूश कश्यप, जसवाल समाज से रविंद्र जयसवाल, तेली समाज से मनीष गुप्ता सहित अन्य समाज के लोग भी कार्यक्रम में आमंत्रित थे। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन: बाबा गणिनाथ जी की जयंती समारोह के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कुर्सी रेस, मेंहदी प्रतियोगिता, वैवाहिक परिचय, निबंध प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता शामिल थे। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play