गढ़वा : आदिवासी महिला के साथ 14 साल की उम्र से लेकर लगातार 20 सालों तक यौन शोषण करने के आरोपी, रंका थाना क्षेत्र के दुधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने आज गढ़वा व्यवहार न्यायालय में सरेंडर किया।
मीडिया से बात करते हुए इजहार अंसारी ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने आज तक कोई भी गलत काम नहीं किया है, तो इस घिनौने कृत्य का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने इसे एक राजनीतिक षडयंत्र बताया और कहा कि इसी के तहत उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है।
इजहार अंसारी ने न्यायालय पर पूरा विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें न्यायालय से इंसाफ मिलेगा, इसलिए उन्होंने आज न्यायालय में सरेंडर किया है।
इजहार अंसारी - आरोपी का बयान:
"मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाया गया है वो पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद है। मैंने आज तक कोई भी गलत काम नहीं किया है, तो ऐसा घिनौना कृत्य करने का सवाल ही नहीं उठता। यह केवल राजनीतिक षडयंत्र है, और मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है। मुझे न्यायालय पर पूरा विश्वास है, इसलिए मैंने आज सरेंडर किया है। यहां मुझे इंसाफ मिलेगा।