कांडी : भाजपा युवा नेता व भारत सरकार के सलाहकार रामाशीष यादव ने शुक्रवार को बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गावों में जनसम्पर्क अभियान चलाया। सर्वप्रथम उन्होंने बेलहथ में जनसम्पर्क किया। जहां सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बेलहथ देवी मंदिर में माथा टेक कर जनसम्पर्क की शुरुआत की। मंदिर से निकल कर उन्होंने जनसभा को सम्बोधित किया। तत्पश्चात सोनपुरा, बरवाडीह, नारायणपुर, बनकट शिव स्थान, खरौंधा, जयनगरा, मोखापी, रानाडीह, सुंडीपुर आदि इलाकों में भ्रमण कर लोगों के साथ संबंध बनाते हुए संवाद स्थापित किया। ग्रामीणों ने भी उन्हें जबरदस्त समर्थन देते हुए उनपर स्नेह लुटाया। जनसम्पर्क के दौरान आयोजित अनेक सभाओं में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
Advertisement
मौके पर रामाशीष यादव ने कहा कि बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र को यहीं के कुछ लोगों ने लूटा है। हमारे पूर्वजों ने यहां के जल, जंगल, जमीन को संरक्षित किया। परंतु लुटेरों ने धरती माता के सीने को चीर कर यहां के खनिजों को लूट लिया। हमारे द्वारा संरक्षित किए गए सोना रूपी बालू को महंगे दामों पर बेचा गया परंतु स्थानीय लोगों को इससे कोई फायदा नहीं पहुंचा। यहां के लोग सिर्फ श्रमिक बन कर रह गए हैं। न लोगों का विकास हो पाया, ना ही उनके जीवन स्तर में बदलाव आया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था के मजबूत होने से सभी काम अपने आप होने लग जाएंगे। इसलिए सबसे पहले शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाइये।
मौके पर विश्वनाथ यादव, राकेश राम, श्रीनाथ यादव, मिथिलेश यादव, नितेन्द्र कुमार, रघुवीर यादव, गणेश यादव, नरेश यादव, उदेश चौधरी, दशरथ साव, बैद्यनाथ राम, असरेश पाल, शिवनाथ चौधरी, सीताराम साव, मनोज चौधरी, राजेश पाल, परशु राम, प्रयाग चौधरी, सुशील कुमार, प्रिंस कुमार ठाकुर सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।