whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173961 readers visited
Loading...

Advertisement

जिले के चार लोगों ने जिसे पुत्र होने का किया दावा, वह निकला कई राज्य एवं कई जिलों का शातिर अपराधी

location_on मझिआंव access_time 30-Aug-24, 07:12 PM visibility 712
Share



जिले के चार लोगों ने जिसे पुत्र होने का किया दावा, वह निकला कई राज्य एवं कई जिलों का शातिर अपराधी
प्रेस वार्ता करते डीएसपी नीरज कुमार


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : थाना क्षेत्र के तलसबरिया पंचायत अंतर्गत सेमरहत सहरसताल गांव में खोया हुआ पुत्र बताकर सत्तार अंसारी के घर में पिछले 15 दिनों से रह रहा शमशेर खान उर्फ राजा खान उर्फ एहसान खान बिहार, केरल, उड़िसा एवं झारखंड का शातिर अपराधी निकला। पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने के प्रक्रिया में जुट गई है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार ने मझिआंव थाना में प्रेस वार्ता कर कहा कि 15 दिन पहले बिसुनपुरा प्रखंड के पतिहारी पंचायत के पूर्व मुखिया मुन्ना अंसारी द्वारा ग्रुप में एक मैसेज दिया गया कि एक ब्यक्ति जो अपना घर भूल गया है और पंद्रह सोलह साल पहले घर से बिछड़ गया था और अपने भाई का नाम असलम बता रहा है। इस सूचना पर मझिआंव थाना क्षेत्र के तलसबरिया पंचायत अंतर्गत गांव सहरसाताल के सत्तार अंसारी आये और उसे अपना बेटा मानकर घर ले गये और परिवार व रिश्तेदारों से मिलवाया कि मेरा खोया हुआ बेटा आ गया है।
Advertisement
इस दौरान इस लड़के को अपना पुत्र बताने वाले कई लोग गढ़वा, मेराल एवं डन्डइ से आये और अपना अपना खोया हुआ पुत्र बताते हुए दावा करने लगे। डीएसपी ने कहा कि इसी दौरान वह सत्तार अंसारी के घर वालों को अपने विश्वास में लेता रहा तथा उनकी लड़की से छेड़खानी कर उसका विडिओ भी बनाता रहा। जब घर वालों को शक हुआ तो वे उसे थाना लेकर आये। जब उससे पूछा गया तो वह बार-बार अपना नाम बदलने लगा। इसके बाद उसके मोबाइल चैट को देखा गया और सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताना शुरू किया कि उसका नाम शमशेर खान उर्फ राजा खान, उर्फ एहसान खान (पिता फहीम खान, ग्राम मिलकी, थाना पीरो, जिला भोजपुर, बिहार) बताया। डीएसपी नीरज कुमार ने कहा कि आगे उसने कहा कि वह बोकारो, गया, भोजपुर, केरल के एर्नाकुलम, रांची, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, उड़ीसा एवं केरल में कई कांडों में जेल जा चुका है तथा लापता ब्यक्ति के नाम पर बेटा बनकर पूर्व में भी टाटा एवं उड़ीसा में घटना को अंजाम दे चुका है।
Advertisement
डीएसपी ने कहा कि वह एक शातिर अपराधी है। उन्होंने कहा कि उक्त अपराधी का बड़ा भाई बिहार के समस्तीपुर में पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। लेकिन उसके घर वालों द्वारा उसे कानूनी तौर पर घर से बेदखल कर दिया गया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस उसके अन्य अपराधों के बारे में भी बायोडाटा जुटा रही है कि कहीं उसका संबंध किसी अन्य संगठन से हो सकता है। उसके पास से कानपुर से चोरी किया गया मोबाईल भी बरामद किया गया है। डीएसपी ने कहा कि अभियुक्त शमशेर खान को मंझिआंव थाना कांड संख्या 84/2024 दिनांक 30,08,2024,धारा319(2)/318(4)/356(2)/74/75/77/332(C)/327(4)/317(5)/212 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत जेल भेज दिया गया। प्रेस वार्ता में पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, थाना प्रभारी आकाश कुमार, एसआई नसीम अंसारी एवं एएसआई आलोक कुमार शामिल थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play