whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28174186 readers visited
Loading...

Advertisement

विवादित जमीन पर बिना किसी सूचना के कराया जा रहा है जलमीनार का निर्माण

location_on गढ़वा access_time 30-Aug-24, 05:26 PM visibility 711
Share



विवादित जमीन पर बिना किसी सूचना के कराया जा रहा है जलमीनार का निर्माण
आमजनों की समस्याएं सुनते जिला आपूर्ति पदाधिकारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय द्वारा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना, स्वास्थ्य संबंधित,बच्चों के परिवरिश में आ रही समस्या, विवादित जमीन में जलमीनार निर्माण, राशन डीलर बदलनें संबंधित, रोजगार/नौकरी देने आदि समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
Advertisement
सर्वप्रथम डंडई से आये मिथलेश सिंह ने अपने आवेदन के माध्यम से बताया कि वे गृह रक्षा वाहिनी में एक सफल अभ्यर्थी है किंतु फॉर्म भरने के समय भूलवश डंडई ब्लॉक के स्थान पर डंडा ब्लॉक होने के कारण मेरा थाना वेरिफिकेशन नहीं किया जा रहा है। अतः उन्होंने ब्लॉक नाम का सुधार करने हेतु अनुरोध किया ताकि उनका थाना वेरिफिकेशन हो सके। सोनडीहा पंचायत से आये ग्रामीणों ने अपने आवेदन के जरिये बताया कि उनके राशन डीलर के द्वारा समय पर राशन का वितरण नही किया जाता है। बार-बार राशन के लिए दौड़ाया जाता है, परेशान किया जाता है। अतः सभी ग्रामीणों ने अपने राशन डीलर बदलने संबंधित आवेदन डीएसओ को दिया। वहीं सरिता देवी तथा ललिता देवी ने अपने-अपने आवेदनों के माध्यम से मुख्यमंत्री श्रमिक (शहरी रोजगार मंजूरी फॉर कामगार) योजना के तहत उन्हें अभी तक कोई काम नहीं मिला है।
Advertisement
अतः उनलोगों ने जल्द से जल्द काम दिलाने हेतु अनुरोध किया। ग्राम पुरहे से आये महेंद्र ठाकुर ने अपने आवेदन के द्वारा अवगत कराया कि उनके विवादित जमीन पर श्रीनाथ ठाकुर और अनुज ठाकुर के द्वारा बिना किसी सूचना के जलमीनार का निर्माण कराया जा रहा है। अतः उसे जांचोपरांत रोक लगाने के लिए अनुरोध किया। इस प्रकार बारी-बारी से अन्य लोगों ने भी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play