मेराल : एमजीसीपीएल द्वारा मेराल में बनाए जा रहे फ्लाईओवर में काम के दौरान गुरुवार को एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल के पास एनएच-75 पर शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद आधे घंटे बाद सड़क को खाली कर दिया गया।
घटना मेराल में सात नंबर पिलर के पास की है, जहां सेटरिंग खोलते समय चंद्रदेव राम नामक मजदूर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान चंद्रदेव राम की मौत हो गई।
मृतक मजदूर की पहचान चंद्रदेव राम के पुत्र सुदर्शन राम, ग्राम रानी ताली, मझिआंव थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।
फ्लाईओवर निर्माण में यह तीसरी दुर्घटना है जिसमें मजदूर की मौत हुई है। इससे पहले पिलर नंबर एक पर और पिलर नंबर 56 पर भी हादसे हुए थे, जिसमें एक मजदूर की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया गया कि यह हादसा लगभग दोपहर 12:00 बजे हुआ था।