कांडी : झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के निर्देशानुसार कांडी प्रखंड के सभी 16 पंचायत की मुखिया प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अमित कुमार दुबे के नेतृत्व में गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ राकेश सहाय से मुलाकात कर अपने कई मांगों को लेकर कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए संयुक्त रूप से लिखित आवेदन दिया है।
आवेदन पत्र में मुखिया द्वारा उल्लेखनीय है कि झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के द्वारा राज्य वित्त आयोग की राशि पंचायत को देने एवं विभिन्न मांगों को लेकर 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना एवं कलम बंद हड़ताल राज भवन के पास रांची में जाकिर हुसैन पार्क में शांतिपूर्ण ढंग से धरना किया जा रहा है। मुखिया संघ के मांग सरकार द्वारा वार्ता के लिए समय नहीं देने से इनकार कर दिया गया है, जिससे झारखंड प्रदेश की मुखिया जनप्रतिनिधि अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
Advertisement
परिणाम स्वरूप कांडी प्रखंड के सभी मुखिया सरकार की इस रवैया तथा अपने मांग को पूरा नहीं करने पर विवश होकर अनिश्चितकालीन धरना कलम बंद हड़ताल पर चले गए।
सभी मुखिया का कहना है कि जिस प्रकार लोकसभा एवं विधानसभा में चयनित प्रत्याशियों को संतोषजनक भत्ता दिया जाता है इस प्रकार मुखिया को भी संतोषजनक भत्ता दिया जाए।