whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173085 readers visited
Loading...

Advertisement

दानरो पुल खतरनाक घोषित: एक सितंबर से वाहनों के गुजरने पर लगी रोक

location_on गढ़वा access_time 29-Aug-24, 05:24 PM visibility 742
Share



दानरो पुल खतरनाक घोषित: एक सितंबर से वाहनों के गुजरने पर लगी रोक
फोटो: दानरो नदी का पुल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा और पलामू को जोड़ने वाली दानरो पुल को खतरनाक घोषित कर दिया गया है। यह पुल गढ़वा की लाइफ लाइन है और पलामू के इलाके को उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से जोड़ता है। पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल ने इस पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। पुल पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल मेदिनीनगर के कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार ने बताया कि पुल की स्थिति काफी खराब है और सुरक्षा की दृष्टि से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर परिचालन पर रोक लगाई गई है। पुल के बगल में ही एक नया पुल बनाने का प्रस्ताव है जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।
Advertisement
जानकारी के अनुसार, दानरो पुल का मरम्मत कार्य एक सितंबर से शुरू होगा और मरम्मत कार्य होने तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। मरम्मत के बाद बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि बड़े वाहन इस पुल पर न चल सकें। लोगों को तय करना होगा लंबा सफर दानरो पुल को खतरनाक घोषित किए जाने के बाद लोगों को गढ़वा इलाके में दाखिल होने के लिए लंबा सफर तय करना होगा। छत्तीसगढ़ और पलामू के इलाके से सभी प्रकार के यात्री वाहन इसी पुल से गुजरकर गढ़वा इलाके पहुंचते हैं। प्रतिदिन 10 से 20 हजार वाहन इस पुल से गुजरते हैं। अब गढ़वा शहर में जाने के लिए लोगों को टंडवा मोड़ से बाईपास होते हुए चिनियां मोड़ से होकर जाना होगा। शहर से बाहर जाने वाले लोगों को भी बाईपास का प्रयोग करना होगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play