गढ़वा : पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा अनवरत जारी है। इस कार्यक्रम के दौरान गढ़वा जिले के रंका के बौलिया, उटमा, रंका, बरदागा, असेया, गोढ़या में जनसंपर्क किया गया।
मौके पर पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मंत्री पानी के है लेकिन बने हुए रोड को ही बनाते चल रहे हैं। आप लोगों को समझना चाहिए जहां ज्यादा कमीशन मिल रहा है उसी काम को किया जा रहा है। जनता की बात कोई सुनने वाला नहीं है, सिर्फ अपना स्वार्थ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम आपको भड़का नहीं रहे अपने अधिकार के लिए जागरूक होना पड़ता है।
गढ़वा के बीडीओ ने इतनी धांधली कर रखी है कि बिना पैसा लिए किसी भी योजना में सिग्नेचर नहीं किया जा रहा।
Advertisement
झारखण्ड के युवाओ को छलने का काम किया जा रहा हैं। श्री सिंह ने कहा कि हम आपसे वोट मांगने नहीं आये है आपका हाल-चाल पूछने आये है। हम हमेशा आपके सुःख दुःख में आते रहते है।
मौके पर अवध सिंह, शिवनाथ चौधरी, संजय तिवारी, सुनील चंद्रवंशी, अवधेश तिवारी, आनंद तिवारी, सुनील पासवान, योगेंद्र पासवान, उर्मिला कुंवर, रामेश्वर चौधरी, सूर्यदेव चौधरी, शिव चौधरी, अर्जुन चौधरी, प्रशांत चौधरी, खुर्शीद खान, बैजनाथ पासवान, ब्रह्मदेव साह आदि उपस्थित थे।