whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169697 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

दहेज लोभियों ने दहेज के लिए की गला दबाकर हत्या

location_on कांडी access_time 29-Aug-24, 10:15 AM visibility 719
Share



दहेज लोभियों ने दहेज के लिए की गला दबाकर हत्या


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : स्थानीय थाना क्षेत्र की एक बिटिया को दहेज लोभियों ने 26 अगस्त को गला दबाकर मार डाला। साक्ष्य छुपाने के लिए उसे साड़ी के फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। कांडी थाना क्षेत्र के खरौंधा पंचायत अंतर्गत मोखापी गांव निवासी संतन यादव की पुत्री पूनम कुमारी उम्र 21 वर्ष की शादी मात्र एक महीना 18 दिन पहले 10 जुलाई को पलामू जिला के हैदर नगर थाना अंतर्गत सिमरसोत गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव के बेटे विपिन कुमार यादव के साथ हिंदू रीति रिवाज से यथाशक्ति दहेज एवं उपहार देकर की गई थी। लेकिन शादी के बाद से ही दामाद विपिन यादव अपनी पत्नी पूनम को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह कहता था कि तुम्हारे बाप ने दिया ही किया है।
Advertisement
एक गाड़ी भी दिया है तो वह भी तुम्हारे नाम से है। 1,00,000 रुपए और सोने का चैन नहीं दिया तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। इसी तरह ससुर प्रमोद यादव एवं भसुर सरवन यादव के द्वारा भी कहा गया कि तुम्हारे बाप ने दहेज में दिया ही क्या है। दहेज नहीं दिया तो लड़की से हाथ धोना पड़ेगा। पति विपिन यादव ने रक्षाबंधन के दिन कहा कि सोने का चेन देंगे तो राखी बंधाने ले चलेंगे नहीं तो जान से मार देंगे। उसकी सास ललमतिया देवी व बड़ी गोतनी रंजू देवी भी मिलजुल कर प्रताड़ित करती थी। इतना ही नहीं वे लोग इसका छुआ हुआ भी नहीं खाते थे। इसी तरह सब लोग मिलकर पूनम को गला दबाकर जान से मार दिया। साक्ष्य छुपाने के लिए उसी की साड़ी में फंदा बनाकर खिड़की के पास एक बांस में लटका दिया।
Advertisement
इस बात की सूचना बुआ सीमा देवी पति सुनील यादव ने 26 अगस्त को फोन से दी कि लड़की को जान से मार दिया गया है। जिस घर में हत्या की गई है उसका दरवाजा बाहर से खुला था। जिसे बाद में अंदर से बंद करके बंद करने वाला पीछे की खिड़की से बाहर निकल गया। मृतका के भाई दीपक कुमार यादव ने हैदर नगर थाना प्रभारी को आवेदन देकर हत्यारों की गिरफ्तारी एवं कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। इस संबंध में हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि उक्त मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play