whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169706 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस: प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो और मंत्री रामेश्वर उरांव का गढ़वा दौरा

location_on गढ़वा access_time 28-Aug-24, 06:23 PM visibility 732
Share



झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस: प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो और मंत्री रामेश्वर उरांव का गढ़वा दौरा
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो और मंत्री रामेश्वर उरांव गढ़वा में


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष हैं, और सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इसी क्रम में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो और राज्य के मंत्री रामेश्वर उरांव एक दिवसीय दौरे पर गढ़वा पहुंचे। दौरे के दौरान सबसे पहले वे रंका चौक पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद, स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य कार्यक्रम नवादा मोड़ स्थित स्थल पर आयोजित हुआ, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल, और जिला स्तर के कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
Advertisement
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो और मंत्री रामेश्वर उरांव ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक हैं, और हमें पूरे जोश के साथ मैदान में उतरना है, ताकि अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल की जा सके। मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने कहा कि 'सवाँद आपके साथ' कार्यक्रम के तहत वे राज्य के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं, ताकि कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया और चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने के लिए आज अंतिम दिन बताया। मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ वे पूरे राज्य का दौरा कर रहे हैं, ताकि चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया जा सके।
Advertisement
उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार ने व्यापक विकास कार्य किए हैं, जिनका लाभ जनता को मिल रहा है, और इसी विश्वास के साथ वे आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play