भवनाथपुर : प्रखंड के कैलान पंचायत स्थित शिवाजी खेल मैदान में ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित निलाम्बर-पिताम्बर फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला सिंदुरिया क्लब और केतार फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।
मैच का उद्घाटन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें अंत तक गोल करने में असफल रहीं, जिससे मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
मैच के रेफरी शक्ति सिंह खरवार, लाइनमैन धनंजय यादव और राजू यादव ने अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर समाजसेवी राम प्रताप यादव, क्लब के अध्यक्ष आलोक यादव, सचिव रंजीत पटेल, सह सचिव उपेंद्र यादव, राजमोहन यादव, भीम यादव, राकेश यादव, संजय यादव, नगीना यादव, रमेश यादव, विश्वजीत यादव, उदल यादव, चिखुर महतो, प्रेमचंद यादव, राजू यादव, सिकेश सिंह, विकास यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।