whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28175185 readers visited
Loading...

Advertisement

भवनाथपुर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, दही हांडी प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

location_on भवनाथपुर access_time 27-Aug-24, 05:38 PM visibility 674
Share



भवनाथपुर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, दही हांडी प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र
जन्मोत्सव मनाते भक्तगण


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मंदिरों और पंडालों में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर टाउनशिप दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। 25 फीट की ऊँचाई पर लटकाई गई दही हांडी को तोड़ने के लिए विभिन्न टीमों ने भाग लिया और अपनी कुशलता, सामर्थ्य और रणनीति का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय लोगों में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। बच्चों और युवाओं ने अपनी-अपनी टीमों को उत्साहित करने के लिए जोरदार समर्थन दिया। साथ ही, स्थानीय कलाकारों ने कृष्ण लीला और भजन प्रस्तुत कर माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों, जैसे टाउनशिप दुर्गा मंदिर प्रांगण स्थित राधे कृष्ण मंदिर, हाई स्कूल के समीप, झगराखाड़, चपरी, मकरी, अरसली, पंडरिया, कैलान आदि में भी पूजा-अर्चना की गई।
Advertisement
टाउनशिप दुर्गा मंदिर में पूजा को सफल बनाने में शिवपूजन यादव, जसवंत चौबे, गणेश सिंह, प्रदीप चौबे, बुचून सिंह, ध्रुव नारायण दुबे, दिवाकर चौधरी, अजय सोनी, दिनेश कुमार, अमन कुमार सोनी, लाल बाबू गुप्ता, प्रथम चौबे, सत्यम पांडे, सुमित कुमार, प्रिंस कुमार, अशोक पांडे, मनोज कुमार गुप्ता और सुमित कुमार का विशेष योगदान रहा। वहीं, हाई स्कूल के बगल में यूथ क्लब द्वारा भव्य पंडाल बनाकर पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में मनीष कुमार मेहता, लव कुमार, प्रीतम कुमार, रवि कुमार, बिट्टू कुमार, बिट्टू सिंह, अंकित कुमार, पिंटू कुमार, अमन कुमार, अभिषेक, श्रीकांत, कुश कुमार, धर्मेंद्र कुमार और अनिल पासवान ने अहम भूमिका निभाई। पूरे क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play