गढ़वा : गढ़वा जिले में दिनांक 01.07.2024 को अर्हता तिथि मानते हुए द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज मंगलवार को किया गया। जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों के साथ-साथ मतदान केंद्रों पर भी यह सूची प्रकाशित की गई।
गढ़वा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ने मतदाता सूची का प्रकाशन किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ से संपर्क कर या ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन ऐप और वोटर पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी की जांच अवश्य कर लें। यदि सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उसका तत्काल सुधार करवाने का प्रावधान है।
Advertisement
इस अवसर पर नीरज कुमार तिवारी, राकेश कुमार पाठक, रुद्र नारायण पांडे, आलोक सिंह, रंजन कुमार दुबे, रघुवीर कौशिक, जितेंद्र पांडे सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। मतदाताओं को सूची में त्रुटि सुधार के लिए समय रहते कार्रवाई करने की सलाह दी गई है, ताकि आगामी चुनावों में किसी प्रकार की असुविधा न हो।