whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169748 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

स्वहित के लिए नहीं, जनहित के लिए करता हूं राजनीति : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 26-Aug-24, 07:24 PM visibility 741
Share



स्वहित के लिए नहीं, जनहित के लिए करता हूं राजनीति : मंत्री मिथिलेश
संबोधित करते मंत्री


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गांव-गांव घूम रहे हैं मंत्री, कर रहे हैं जनसमस्या का निदान गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर लगातार विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव का भ्रमण कर रहे हैं। क्षेत्र भ्रमण कर मंत्री श्री ठाकुर प्रतिदिन ग्रामीणों की जनसमस्या का निदान कर रहे हैं। सोमवार को मंत्री श्री ठाकुर ने मेराल प्रखंड के तेनार एवं संगबरिया पंचायत में लगभग एक दर्जन गांव में भ्रमण कर जनसंवाद का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों से मिल कर क्षेत्र की समस्या का निदान भी किया। इस क्रम में मंत्री श्री ठाकुर तेनार पंचायत के ग्राम तेनार में पंचायत भवन के समीप, तेनार उच्च विद्यालय के समीप, बगही टोला में स्कूल के समीप, ग्राम सोहबरिया के चकनाही टोला में स्कूल के समीप, सोहबरिया दुर्गा मंडप के समीप, पंचायत संगबरिया के ग्राम भीमखांड़ में दुर्गा मंडप के समीप, ग्राम बनुआ में स्कूल के समीप, ग्राम रजहारा एवं शेराशाम का रजहारा मध्य विद्यालय, दुर्गा मंडप के समीप, ग्राम संगबरिया में पंचायत भवन के समीप आयोजित जनसंवाद में ग्रामीणों की समस्या सुनी।
Advertisement
इस दौरान उन्होंने कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान करते हुए शेष समस्याओ का यथाशीघ्र निदान कराने की बात कही। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा की जनता ने जब से मुझे अपना सेवक चुना है, तब से वे लगातार क्षेत्र में जनता के बीच रहकर जनता के लिए ही काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि राजनीति मेरा पेशा नहीं है। मैं जनसेवा के लिए राजनीति करता हूं। जनता की सेवा में ही खुद को समर्पित कर चुका हूं। जनता का हर दुख दर्द, हर समस्या मेरी अपनी समस्या है। यही सोंच कर मैं हमेशा जनसेवा का कार्य करता हूं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में झारखंड में नई सरकार गठन होने के बाद से हेमंत सरकार लगातार जनहित में बेहतर कार्य कर रही है।
Advertisement
राज्य गठन के बाद से 2019़ के पूर्व तक किसी भी सरकार ने कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया, जिससे राज्य एवं राज्य की जनता का भला हो सके। जनहित में लगातार किये जा रहे बेहतर कार्यां से केंद्र सरकार बेचैन हो गई है। यही कारण है कि झूठे आरोप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा। परंतु राज्य की जनता की ताकत एवं आशीर्वाद से हेमंत सोरेन जेल से छूटकर पुनः मुख्यमंत्री बने। मंत्री श्री ठाकुर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गढ़वा एवं राज्य की विकास की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के कुर्सी पर बैठायें। ताकि विकास अनवरत चलता रहे। मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, जैनेंद्र सिंह, बीडीसी जगदीश भुईयां, कामता सिंह, उदय सिंह, उजेश राम, रामदुलार राम, रविंद्र चौधरी, उमेश राम, नंदलाल राम, अक्षय कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, मो. अलताफ अंसारी, मो. आसिफ अंसारी, रमेश बैठा, कंचन प्रसाद गुप्ता, शंभु प्रसाद, अतहर अली, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित कई अन्य उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play