whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169781 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

पीड़िता को न्याय दिलाकर ही दम लूंगा, केंद्रीय गृह मंत्री मंत्रालय को भी कराऊंगा अवगत : सत्येन्द्रनाथ

location_on रंका access_time 26-Aug-24, 07:18 PM visibility 710
Share



पीड़िता को न्याय दिलाकर ही दम लूंगा, केंद्रीय गृह मंत्री मंत्रालय को भी कराऊंगा अवगत : सत्येन्द्रनाथ
पीड़िता के घर पहुंचकर जानकारी लेते पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी


रंका check_circle
संवाददाता



रंका : गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के दुष्कर्म पीड़िता के घर सोमवार को पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पहुंचे। उन्होंने पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। वहीं पीड़िता व उसकी परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से भी मौके से ही बात किया। जब तक पुलिस पीड़िता के घर नहीं पहुंची तब तक पूर्व विधायक वहीं पर बैठे रहे। रंका पुलिस को पीड़िता के घर पहुंचने के बाद ही वे वहां से उठे। पूर्व विधायक पुलिस प्रशासन की नहीं पहुंचने पर पीड़िता व उसके परिवार वालों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने साथ ले जाने की भी बात कह रहे थे। हालांकि एसपी से बात करने के बाद रंका पुलिस पीड़िता के घर पहुंच गई थी।
Advertisement
पीड़िता व उसके भाई ने कहा कि हमलोगों की जान को खतरा है। आरोपी काफी दबंग व अपराधी प्रवृत्ति का है। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि पीड़िता के साथ काफी अन्याय हुआ है। प्रशासन भी पीड़िता को सहयोग नहीं किया। अन्यथा ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जानकारी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिया और पीड़िता के घर जाकर स्थिति से अवगत होने के लिए कहा। इसके बाद वे पीड़ित के घर पहुंचे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि आदिवासी हित की बात करने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी तंत्र आज कहां है। गढ़वा के विधायक सह मंत्री ने पीड़िता का सूध क्यों नहीं लिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी की बात कहने वाले झामुमो के लोग आदिवासियों का शोषण करना जानते हैं और अपना झोला भरना जानते हैं।
Advertisement
ज्ञात कि पीड़िता ने थाना व पुलिस के चक्कर लगाने के बाद थक कर 24 अगस्त को गढ़वा कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ परिवाद दायर किया है। तब से मामला गंभीर हो गया है। उसके बाद इसकी जानकारी पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी तक पहुंची। मरांडी ने इस मामलें को अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा करते हुए पूर्व विधायक को पीड़ीता को न्याय दिलाने की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मरांडी के निर्देश पर पूर्व विधायक ने पीड़ीता के घर जाकर स्थिति से अगवत होकर पीड़ीता को हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
हथियार के बल पर पहली बार 14 वर्ष के उम्र में दुष्कर्म किया : पीड़िता पीड़िता ने कहा कि आरोपी रंका निवासी इजहार अंसारी पहली बार 14 वर्ष के उम्र में हथियार के बल पर दुष्कर्म किया।
Advertisement
इसके बाद वह लगातार दुष्कर्म करते रहा। किसी से कहने पर उसे व उसकी परिवार वालों को हत्या करने की धमकी देता रहा। धमकी देकर उसे 20 वर्षों तक शोषण करता रहा। विरोध करने पर वैश्यावृत्ति में धकेलने की बात आरोपी करने लगा। पीड़िता ने कहा कि इजहार अंसारी पूर्व में नक्सली था। बाद मे वह मुखिया बन गया है। उसने कहा कि इस दौरान उसकी तीन बार गर्भापात कराया। वहीं इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाता रहा। पीड़िता ने कहा कि इस दौरान आरोपी इजहार अंसारी के चंगुल से मुक्त होकर परिवार के लोगों ने दो बार उसकी शादी कराई। लेकिन आरोपी ने धमकी देकर तलाक करा दिया और अपने पास रहने के लिए दबाव बनाने लगा। वहीं पीड़िता के भाई ने कहा कि जेएमएम नेता नितेश सिंह मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। लगातार फोन कर अपने पास बुला रहे हैं।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play