गढ़वा : ओबीसी एकता अधिकार मंच अतिपिछड़े समाज के आरक्षण में की गई सेंधमारी को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन और न्याय रथ यात्रा निकाल कर लोगों से जनसंवाद कर इसे व्यापक अभियान में तब्दील करने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में बिश्रामपुर-मझिआंव विधानसभा क्षेत्र के बरडीहा प्रखंड के ओबरा पंचायत के लोका गांव में रथयात्रा निकाली गयी। इस दौरान एक जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में मंच के केंद्रीय सदस्य आनंद विश्वकर्मा और अमर प्रसाद ने संयुक्त रूप से कहा कि ओबीसी समाज के लोगों से जनसंवाद के जरिए अपने हक एवं अधिकारों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया जा रहा है।
नेताओं ने कहा कि अतिपिछड़ों के साथ सदियों से केंद्र और राज्य सरकारों ने हमें अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित करने का कुत्सित किया गया है, इसलिए सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
Advertisement
मंच के नेताओं ने कहा कि हमारे मंच के अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ओबीसी समाज को एकसूत्र में पिरोने का प्रयास कर रहे हैं, इसलिए हमें एकजुटता दिखाकर अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करना है। समाज में अलख जगाने के लिए हमारे नेतृत्वकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं। हमें एकता प्रदर्शित कर सरकार के नापाक मंसूबों को नाकाम करना होगा। यह समय की मांग है। हम अगर ब्रह्मदेव प्रसाद के नेतृत्व को मजबूती प्रदान उन्हें विधानसभा में भेजेंगे तो, सदन में हमारी आवाज गूंजेगी।
मौके पर शिवनारायण गुप्ता, वरुण कुमार, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अजय यादव, अशोक विश्वकर्मा, अरविंद बैठा, करण कुमार पासवान, विकास यादव आदि उपस्थित थे।