गढ़वा : ओबीसी एकता अधिकार मंच (झारखंड प्रदेश) द्वारा बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसवांद के जरिए लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को बरडीहा प्रखंड के ग्राम सलगा गांव में एक जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में मंच के केंद्रीय सदस्य गोरखनाथ चौधरी और पिंटू यादव ने ओबीसी समाज के लोगों से जनसंवाद के जरिए अपने हक एवं अधिकारों के लिए एकजुट होकर सरकार के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया और आरक्षण में हो रही गड़बड़ी के प्रति सचेत किया।
जनसभा में मंच के नेताओं ने कहा कि ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद जी के साथ जुड़कर ओबीसी समाज को एकजुट करने का जो अभियान चलाया जा रहा है, उसमें लोगों से भागीदारी निभाने का आह्वान किया जा रहा है।
Advertisement
इससे ब्रह्मदेव प्रसाद के हाथों को मजबूती मिलेगी। ओबीसी समाज की आवाज बुलंद करने के लिए वे विधानसभा पटल पर रख सकेंगे। नेताओं ने कहा कि ओबीसी समाज के आरक्षण को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
मौके पर रामराज, सुरेंद्र, नारायण महतो, मकुन राम, विनय कुमार मेहता, महावीर कुमार, विकेश कुमार आदि उपस्थित थे।