भवनाथपुर : डीएवी विद्यालय भवनाथपुर में पांच वर्ष तक के बच्चों को सफलतापूर्वक पोलियो ड्रॉप का सेवन कराया गया। भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र से आये स्वास्थ्य कर्मियों तथा विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा की निगरानी सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा ने स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन होता है और स्वस्थ मन होगा तभी बच्चे शिक्षा को ग्रहण करने योग्य बनेंगे। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विद्यालय स्तर पर भी कार्यक्रम चलाया जाएगा।
मौके पर शिक्षक शौकत अली, संजय राय भट्ट, ओपी सिंह, जेएस तिवारी, सूरज सिंह, शबनम खातून, रंजना वर्मा आदि शिक्षक भी उपस्थित थे।