गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के बेलचंपा पंचायत भवन में आयोजित मिलन समारोह के दौरान पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उनका और जनता का रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक है। उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि वे हमेशा गरीबों, शोषितों, और वंचितों के हक के लिए खड़े रहे हैं।
उन्होंने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों पर भी तीखा प्रहार किया। सिंह ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जल, जंगल, और जमीन को बचाने का वादा करने वाली सरकार ने आदिवासी भाइयों का हक छीन लिया है और अब उनकी विदाई तय है।
Advertisement
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, और अन्य दलों को छोड़कर करीब 400 लोगों ने माला पहनकर परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजकुमार पासवान, रामनाथ प्रजापति, और सुदेश्वर सिंह समेत कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान चंद्रवंशी और संचालन बाबुल सिंह ने किया। समारोह में हजारों की संख्या में ग्रामीण जनता भी मौजूद रही।