रंका : रंका थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव स्थित भलपहरी में गांजा की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया। गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत रंका थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।
रंका थाना के एसआई राजेश कुमार झा और शस्त्र बल के जवानों ने अभियान में भाग लिया और पांच डिसमिल जमीन में फैली गांजा की फसल को नष्ट किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान को नई मजबूती मिली है।