गढ़वा : झारखंड राज्य जन सेवक संघ जिला इकाई गढ़वा द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा में जनसेवकों के ग्रेड पे 2400 यथावत रखने संबंधी उच्च न्यायालय झारखंड द्वारा पारित आदेश की खुशी में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के जनसेवकों ने उच्च न्यायालय के प्रति आभार प्रकट किया। इस जनसेवकों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई तथा एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया।
संघ के जिला अध्यक्ष शाहिद अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार की सह पर कृषि विभाग ने आदेश संख्या 44 द्वारा जनसेवकों का ग्रेड पे 2400 से घटाकर 2000 करने संबंधी आदेश निर्गत किया गया था। इसके विरुद्ध जिले के जनसेवकों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया गया था।
जिसके आलोक में उच्च न्यायालय ने हम लोगों का पक्ष सुना और अंततः फैसला हमलोगों के पक्ष में सुनाया गया। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा था और अंत में सत्य की जीत हुई।
संघ के सचिव रंजन दुबे ने कहा कि जनसेवकों के 10 वर्ष से अधिक अवधि तक सेवा करने के उपरांत कृषि विभाग द्वारा अचानक ग्रेड पे कम करने संबंधी निर्गत आदेश अन्यायपूर्ण था, जिसे उच्च न्यायालय ने अनुचित ठहराया और फैसला हम लोगों के पक्ष में सुनाया गया।
इस अवसर पर उत्तम रंजन, विकास कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, ज्ञान केसरी, राजकुमार, प्रवीण दुबे, संजय गुप्ता, रविंद्र कुमार, प्रशांत कुमार आदि जन सेवक उपस्थित थे।