भवनाथपुर : गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड में 25 अगस्त से 27 अगस्त तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ पहले दिन 26,669 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया गया। इस अभियान की शुरुआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार ने सीएचसी भवनाथपुर में एक छोटे बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाकर की।
इस अभियान का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाना है। 25 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बूथों पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप दी गई, जिसमें पहले दिन 69% बच्चों को दवा पिलाई गई। 26 और 27 अगस्त को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर शेष बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगे।
पल्स पोलियो अभियान के तहत भवनाथपुर प्रखंड में 178 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें सेविका और सहिया शामिल हैं।
Advertisement
इन बूथों के कार्यों की निगरानी के लिए 37 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इस अभियान के तहत केतार, खरौंदी, और भवनाथपुर में कुल 37,800 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान की सफलता में प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रदीप कुमार पाठक, सभी सीएचओ, बीटीटी सहिया साथी, एएनएम, और अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।