गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा द्वारा हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। काली मंदिर चिनियां मोड़ से रंका मोड़ तक आयोजित इस विरोध मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली में पुलिस द्वारा की गई बर्बर कार्रवाई के विरोध में किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और युवा आक्रोश रैली से सरकार घबरा गई थी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि झारखंड के युवा इस सरकार के झूठे वादों से तंग आ चुके हैं और आने वाले समय में इस सरकार की जमानत जब्त हो जाएगी।
Advertisement
इस विरोध कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। उपस्थित नेताओं में जिला महामंत्री संतोष दुबे, उपाध्यक्ष राजीव राज तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी, और ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता शामिल थे। सभी ने एक सुर में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और इसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।