भवनाथपुर : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवनाथपुर नगरी में विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में गढ़वा, पलामू और लातेहार जिला ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत विभिन्न स्थानों से आए प्रधानाचार्य एवं संकुल संयोजक ने दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ किया।
प्रतियोगिता में लातेहार, श्री बंशीधर नगर, मेदिनीनगर, जपला, केतार, भवनाथपुर बाजार एवं स्थानीय विद्यालय भवनाथपुर नगरी के शिशु वर्ग, बाल वर्ग तथा किशोर वर्ग से कुल 300 भैया-बहन एवं आचार्य, दीदी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विज्ञान, वैदिक गणित, संस्कृति बोधमाला, कथा- कथन, त्वरित भाषण, मूर्तिकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Advertisement
इस प्रतियोगिता में ऑल ओवर चैंपियन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर श्री बंशीधर नगर रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य निशांक एवं ऋतु दीदी ने किया।
मौके पर श्री बंशीधर नगर के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक, भवनाथपुर नगरी के प्रधानाचार्य शिव बालक प्रसाद, श्री बंशीधर नगर संकुल के संकुल संयोजक अरविंद प्रताप सिंह सेंगर, विद्यालय के समस्त आचार्य, दीदी, कर्मचारी बंधु भगिनी उपस्थित थे।