भवनाथपुर : थाना क्षेत्र के अरसली दक्षिणी के सीरिया टोंगर निवारी राजा राम का शव गांव पहुंचने की खबर मिलते ही बसपा विधानसभा प्रत्याशी पंकज चौबे ने मृतक के परिजनों से मिलकर ढ़ाढ़स बंधाया एवं परिवार के लोगो को हर संभव मदद करने की बात कही।
इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक रोजगार के मामले में फेल हैं। उनके विधायक रहते घाघरा एवं तुलसीदामर माइंस बंद हो गया। यहां के युवा को काम नही मिल रहा। विधायक को सिर्फ चुनाव के समय सीमेंट प्लांट और पावर प्लांट का याद आता है, चुनाव जीतते ही सब भूल जाते हैं।