गढ़वा : व्यवहार न्यायालय गढ़वा के अधिवक्ता अशोक पटवा की इकलौती पुत्री अलीशा का शुक्रवार सुबह रांची में निधन हो गया। अलीशा, जो गढ़वा स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं, पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और रांची में उनका इलाज चल रहा था।
अलीशा के निधन की खबर गढ़वा में पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। अलीशा एक प्रतिभाशाली और होनहार लड़की थीं, जिन्होंने कम उम्र में ही बैंकर्स की नौकरी प्राप्त कर ली थी और गढ़वा में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में पदस्थापित थीं।
उनके अचानक निधन से परिवार और मित्रों में गहरा दुख व्याप्त है, और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।