whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28179867 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जनता के द्वार तक पहुंचकर समस्याओं का निदान करना मेरी प्राथमिकता : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 23-Aug-24, 06:01 PM visibility 666
Share



जनता के द्वार तक पहुंचकर समस्याओं का निदान करना मेरी प्राथमिकता  : मंत्री मिथिलेश
संबोधित करते मंत्री व उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मंत्री ने किया गढ़वा के आधा दर्जन गावों में जनसंवाद, सुनी ग्रामीणों की समस्या गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को गढ़वा प्रखंड अंतर्गत चिरौंजिया एवं छतरपुर पंचायत के आधा दर्जन गावों में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्या से अवगत होते हुए मौके पर ही कई समस्याओं का निदान किया। साथ ही शेष समस्याओं का यथाशीघ्र निदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान चिरौंजिया प्रखंड के ग्राम खजुरी में भिखम बिंद के घर व स्कूल के समीप, ग्राम बघौता में देवी धाम के समीप, ग्राम चिरौंजिया में देवी धाम के समीप, छतरपुर पंचायत के ग्राम छतरपुर में बगीचा के समीप तथा ग्राम झलुआ में बड़ी मस्जिद के समीप आयोजित जनसंवाद में मंत्री श्री ठाकुर जनता से रू-ब-रू हुए।
Advertisement
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जनता की समस्या का निदान जनता के द्वार तक पहुंचकर करना मेरी प्राथमिकता है। मेरे रहते जनता को किसी भी तरह की कोई समस्या न रहे, साथ ही अपनी समस्या के लिए जनता को कहीं भटकना न पड़े। इसी लक्ष्य के साथ वे काम करते हैं। पूरे राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास हो रहा है। आज राज्य की आधा आबादी बहन, बेटियां स्वावलंबी बनने की ओर अग्रसर हैं। झारखंड सरकार सभी बहन-बेटियों को पूरे मान सम्मान के साथ आगे बढ़ने का मौका दे रही है। मंत्री ने कहा कि राज्य के गरीबों को अबुआ आवास, सभी लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री, किसानों को दो लाख रूपये तक कृषि ऋण माफ, बहन-बेटियों को सलाना 12 हजार रूपये सहित कई अन्य कार्य झारखंड सरकार ने की है।
Advertisement
झारखंड के इतिहास में आज तक इतने बड़े पैमाने पर किसी सरकार ने जनहित का कार्य नहीं किया, जो हेमंत सरकार कर रही है। मौके पर मुख्य रूप से गढ़वा बीडीओ, सीओ सफी आलम, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, फुजैज अहमद, शरीफ अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी, रनवीर महतो, चंचला देवी, श्रीकांत दुबे, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, इरशाद अंसारी, आलमगीर, एनामुल हक अंसारी, बिनोद पासवान, मंदीप यादव, हरिहर प्रसाद यादव, अमरेंद्र यादव, बुद्धिनारायण यादव, रामसुंदर यादव, विकास कुशवाहा, निर्मला देवी, शारदा देवी, राहुल, प्रदीप पासवान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play